Daily Horoscope
✕

फोर्स इंडिया का नाम बदलना चाहते हैं विजय माल्या

Updated: गुरुवार, 15 जून 2017 (17:19 IST)
लंदन। देश छोड़कर फिलहाल ब्रिटेन में रह रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या अपनी सह  मालिकाना हक वाली फॉर्मूला वन टीम फोर्स इंडिया का नाम बदलना चाहते हैं ताकि उन्हें ज्यादा प्रायोजक मिल सकें। ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन स्थित लेकिन भारतीय लाइसेंस वाली फोर्स इंडिया टीम इससे पहले  भी कई बदलाव झेल चुकी है।
 
ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन स्थित लेकिन भारतीय लाइसेंस वाली फोर्स इंडिया टीम इससे पहले  भी कई बदलाव झेल चुकी है। वर्ष 1991 में उसकी शुरुआत जॉर्डन के रूप में हुई और फिर  2006 में वह मिडलैंड बन गई। इसके 1 वर्ष बाद टीम 2007 में स्पाइकर के रूप में जानी  गई और 2008 में माल्या इसके सह मालिक बन गए और टीम फोर्स इंडिया बन गई। 
 
भारत में लगभग 9,000 करोड़ रुपए के बैंकों के कर्ज में डूबे और इस कारण देश छोड़कर  लंदन में रह रहे माल्या का मानना है कि अब फोर्स इंडिया के लिए संभावित प्रायोजकों को  तलाशने की जरूरत है तथा हमारी टीम अब पहले से काफी बेहतर हो गई और कई  अंतरराष्ट्रीय प्रायोजक उससे जुड़े हैं, लेकिन दुख की बात है कि इसके भारतीय प्रायोजक  काफी कम हैं।
 
माल्या ने कहा कि अब यह चर्चा चल रही है कि क्यों न इसका नाम बदल दिया जाए  ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय छवि मिल जाए जिससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रायोजक आकर इससे  जुड़ें। अभी बहुत लोगों को लग रहा है कि फोर्स इंडिया नाम मनोवैज्ञानिक रूप से इस दिशा  में बाधा है। (वार्ता)
Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

अगला लेख