Hanuman Chalisa
✕

विद्या देवी भंडारी दूसरी बार नेपाल की राष्ट्रपति निर्वाचित

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (01:15 IST)
काठमांडू। नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी आज दूसरी बार भारी मतों से इस पद के लिए निर्वाचित हुईं। वाम गठबंधन की उम्मीदवार निवर्तमान राष्ट्रपति भंडारी ने नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार कुमार लक्ष्मी राय को हराया। भंडारी ने दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया।


चुनाव आयोग के प्रवक्ता नवराज ढाकल ने कहा कि भंडारी को 39275 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार राय को 11730 वोट प्राप्त हुए। भंडारी (56) का समर्थन सत्तारुढ़ सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन (माओवादी सेंटर) वाम गठबंधन, संघीय समाजवादी फोरम- नेपाल और अन्य छोटे दलों ने किया।

वह 2015 में नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। भंडारी 1994 और 1999 के संसदीय चुनावों में भी निर्वाचित हुई थीं। संघीय संसद के 148 सदस्यों और प्रांतीय असेंबलियों के 243 सदस्यों के साथ सीपीएन- यूएमएल के कुल 23356 वोट हैं।

नेपाली कांग्रेस के संसद में 76 और प्रांतीय विधानसभाओं में 113 सदस्य हैं और इस प्रकार उसके कुल 11428 वोट हैं। निर्वाचक मंडल में संसद और प्रांतीय असेंबलियों के सदस्य शामिल होते हैं, जो राष्ट्रपति चुनावों में वोट डालते हैं। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख