sundarkand
✕

दो साल के बच्चे जैसा दिखता है वांग

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (15:10 IST)
पेइचिंग। चीन के पूर्वी ग्रामीण इलाके में जन्मे वांग तियानफांग एक अजीब सी बीमारी से जूझ रहे हैं। वांग का जन्म साल 1987 में हुआ था और वे फिलहाल 30 वर्ष के हो चुके हैं। लेकिन उनके पैदा होने के 2 साल बाद से ही उनकी ग्रोथ नहीं हुई है। उनका शरीर आज भी किसी 2 साल के बच्चे जैसा ही है। उनकी हालत यहां तक खराब है कि वांग बोल पाने में भी असमर्थ हैं। 
 
वांग की लंबाई सिर्फ 2 फीट 7 इंच है। वांग न सिर्फ शारीरिक रूप से बच्चे जैसे दिखते हैं बल्कि 2 साल की उम्र के बाद उनके दिमाग का भी विकास नहीं हुआ है। वांग की मां बताती हैं कि जब वांग का विकास बंद हो गया तब लोगों ने उनसे कहा था कि उन्हें अपने बच्चे को सड़क पर या मंदिर में छोड़ देना चाहिए और दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहिए। 
 
लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और कहा कि चाहे जो हो जाए वह अपने बेटे की देखभाल करेंगी। अपने बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी और चाय के बागान में काम करना शुरू कर दिया।  
 
शारीरिक असमर्थता के कारण वांग को 24 घंटे देखभाल की जरूरत पड़ती है। वांग को खाना खिलाने से लेकर कपड़े पहनाने तक का काम उनकी मां को करना पड़ता है। उन्हें आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर क्यों उनके बेटे की हालत ऐसी है? एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार यह कोई चमत्कार ही है जिसके कारण वांग इतने सालों तक जी पा रहे हैं। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख