dharma sangrah
✕

उत्तर कोरिया में क्या है अमेरिका की प्राथमिकता...

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (09:57 IST)
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य इस समय कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु कार्यक्रम समाप्त करना है, इसके अलावा और कुछ प्राथमिकता नहीं है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने कहा, 'जब उत्तर कोरिया की बात आती है तो प्रशासन केवल एक प्रमुख मुद्दे पर केंद्रित है...और वह है कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु कार्यक्रम समाप्त करना। यह हमारी एकमात्र प्राथमिकता है। इसलिए हम पूरी तरह उस पर केंद्रित हैं। इससे अधिक कुछ भी अभी हमारी प्राथमिकता नहीं है।'
 
साराह के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह कई बार अपने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विश्व नेताओं के साथ विशेषकर उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बात की।
 
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वह ऐसा करना जारी रखेंगे और संबंधित हितधारकों से बातचीत भी जारी रखेंगे। विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के प्योंगयांग में अपने राजनयिक मिशन का आकार कम करने और बर्लिन में उत्तर कोरिया की मौजूदगी कम कराने के निर्णय का स्वागत किया।
 
इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि अमेरिका, उत्तर कोरिया संकट कम करने के लिए अपनी ‘‘कठोर’’ कूटनीति पर कायम रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि हम कूटनीतिक तौर पर काम करना जारी रखेंगे, हम संयुक्त राष्ट्र के जरिए काम करना जारी रखेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और हम इसमें कठोर होंगे। साथ ही, हमारे राजनयिक मजबूती से अपनी बात रखेंगे क्योंकि हमारे पास सैन्य विकल्प मौजूद हैं। (भाषा) 

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख