Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, संयुक्त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हुआ अमेरिका

Updated: बुधवार, 20 जून 2018 (09:00 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से बाहर होने की घोषणा कर दी।
 
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि किसी भी राष्ट्र ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार के हमारे अभियान से जुड़ने का साहस नहीं दिखाया, इसलिए अमेरिका इससे बाहर होने की घोषणा कर रहा है।
 
उन्होंने कहा, 'ऐसा करते समय मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि अमेरिका का यह कदम मानवाधिकार प्रतिबद्धता से पीछे हटाना नहीं है।'

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर निकलने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका को बाहर होने की बजाय दुनिया में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को देखते हुए अपनी संलग्नता को और अधिक बढ़ाना चाहिए।
 
संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका के मानवाधिकार परिषद से बाहर निकलने की अमेरिकी राजदूत निक्की हेली की घोषणा को 'निराशाजनक' बताया है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चाधिकारी जैद राद अल हुसैन ने ट्वीट कर कहा, 'दुनिया में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को देखते हुए अमेरिका बाहर होने की बजाय अपनी संलग्नता को और अधिक बढ़ाना चाहिए।' (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में 'पनीर' पर छिड़ी जंग, बुफे काउंटर बना अखाड़ा, गुलाब जामुन के लिए मची लूट! लाखों लोग पहुंचे

गुजरात के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 27 नवंबर को मेगा भर्ती मेला, कई नामी कंपनियां देंगी नौकरी का ऑफर

CJP नेता सौरव दास ने लगाया पासपोर्ट लीक करने का आरोप, बोले- हर हैंडल पर होगी कार्रवाई

संविधान दिवस पर 'मंथन': सीएम धामी ने दिलाई संविधान की शपथ, अभियोजन विभाग के लिए कीं कई घोषणाएं

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?

अगला लेख