Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में फिर शटडाउन, कामकाज बंद

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (14:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में धन आहरण संबंधी बाधाओं के कारण सरकारी कामकाज शुक्रवार को फिर ठप हो गया।
 
कांग्रेस की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किए जाने के कारण गुरुवार रात ज्यादातर संघीय एजेंसियों के लिए वित्त मुहैया कराने वाली संस्थाओं ने काम करना बंद कर दिया। कांग्रेस ने सरकार चलाने के लिए जरूरी बजट पारित नहीं किया जिसके कारण अमेरिका में फिर से 'शटडाउन' हो गया है, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी अवधि कम होगी।
 
सांसदों को उम्मीद थी कि अस्थायी संघीय बजट की समय सीमा पूरी होने से पहले नए खर्च विधेयक को मंजूरी मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
 
देश में इसी साल जनवरी की शुरुआत में तीन दिन तक शटडाउन रहा था। सरकारी कामकाज को फिर से सुचारु रूप से शुरू करने के लिए उस समय एक अस्थायी बजट को संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पारित कराया गया था। इस बार फिर सरकारी कामकाज शुरू करने के लिए दोनों सदनों से दो साल के नए विधेयकों का पारित होना बेहद जरूरी है।
 
अमेरिका का बजट एक अक्टूबर से पहले पारित हो जाना चाहिए। इसी दिन से संघीय सरकार के वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि कांग्रेस समय सीमा के भीतर बजट पारित नहीं करा पाई है लेकिन इस दौरान संघीय एजेंसियों के लिए अस्थायी आधार पर पैसे का इंतजाम कर दिया जाता है। इस बार कांग्रेस फंडिंग जारी रखने के मुद्दे पर सहमति बनाने में नाकाम रही। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख