Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका ने कहा, मसूद अजहर बहुत बुरा आदमी

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (10:54 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि जैश ए मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर बहुत बुरा आदमी है और उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया जाना चाहिए।
 
पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अजहर को आतंकी घोषित करने के संयुक्त राष्ट्र में हुए प्रयास को चीन द्वारा बाधित किए जाने की पृष्ठभूमि में अमेरिका ने यह कहा है। अजहर पाकिस्तान में रहता है। उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव को अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन का समर्थन हासिल था।
 
इस प्रस्ताव को पिछले हफ्ते चीन ने चौथी बार रोक दिया और इसकी वजह बताई कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अलकायदा प्रतिबंध समिति के सदस्य इस पर एकमत नहीं हैं। अजहर का बनाया आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की सूची में पहले से शामिल है।
 
विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नोर्ट ने संवाददाता सम्मेलन में चीन के कदम पर पूछे गए सवाल के बारे में कहा, 'हम निश्चित रूप से मानते हैं कि वह बहुत बुरा व्यक्ति है। हम चाहते हैं कि उसे इस सूची में शामिल किया जाए।'
 
नोर्ट ने कहा कि उसे प्रतिबंधित सूची में शामिल करने पर समिति में बातचीत हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के तहत वह सूची गोपनीय है इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि चीन के कदम के बारे में तो आपको चीन की सरकार से ही पूछना पड़ेगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन निश्चित ही हमारा मानना है कि वह बहुत बुरा व्यक्ति है। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख