ramcharitmanas

अमेरिकी सांसद ने कहा, जम्मू-कश्मीर समेत भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं इस्लामी आतंकवादी

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (10:43 IST)
वॉशिंगटन। एक अमेरिकी सांसद ने संसद के अपने साथियों से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं और आतंकवाद फैला रहे हैं।
 
ALSO READ: आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र में खरी-खरी
सांसद फ्रांसिस रूनी ने गुरुवार को कहा कि भारत के समक्ष कई क्षेत्रीय एवं भू-राजनीतिक खतरे हैं। इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं, आतंकवाद फैला रहे हैं। हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नई दिल्ली में सरकार का सहयोग करना चाहिए।
 
फ्लोरिडा से सांसद रूनी ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सहयोगी भारत के साथ अहम संबंधों पर अपने भाषण में कहा कि उनकी अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ हाल में बैठक हुई जिसमें भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की महत्ता और भारत के समक्ष मौजूद अहम मामलों पर चर्चा की गई।
 
उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार भारत के पड़ोसियों को अस्थिर कर रहा है। वह इसके पड़ोसियों को ऐसे कर्ज से लाद रहा है जिसका वे भुगतान नहीं कर पा रहे, जैसा कि श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह परियोजना में हुआ। रूनी ने कहा कि भारत अपने शत्रु देश, अस्थिर एवं परमाणु हथियार से सशस्त्र पाकिस्तान के कारण हमेशा सतर्क रहता है।
 
उन्होंने भारत को अमेरिका का अहम कारोबारी सहयोगी बताते हुए कहा कि हमें भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने एवं द्विपक्षीय विदेशी प्रत्यक्ष निवेश बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए और एक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता पर विचार करना चाहिए।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख