Daily Horoscope
✕

भारत में पाक समर्थित आतंकी हमले जारी रहेंगे : अमेरिका

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (00:08 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी खुफिया विभाग के निदेशक डैन कोट्स ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों के हमले भारत में जारी रहने की आशंका व्यक्त की है। कोट्स ने मंगलवार को सीनेट की खुफिया समिति को संबोधित करते हुए यह बात कही।


उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान नई परमाणु क्षमताओं को विकसित करके, आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में असहयोग करके और चीन के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाकर अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने का काम भी जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, इस्लामाबाद से समर्थन पाने वाले आतंकवादी पाकिस्तान में मिले सुरक्षित पनाहगार के कारण भारत और अफगानिस्तान पर हमले करते रहेंगे और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने का उनका काम भी जारी रहेगा।

कोट्स का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर पर शनिवार को हमला किया। शनिवार सुबह हुए फिदायीन हमले में छह जवान शहीद हो गए थे। हमले में एक नागरिक की मौत हो गई थी और 10 लोग घायल हुए थे।

सेना ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। शहीद जवानों के नाम जूनियर कमीशंड अधिकारी मदनलाल चौधरी, सूबेदार मोहम्मद अशरफ अली, हवलदार हबीब उल्ला कुरैशी, नायक मंजूर अहमद, लांस नायक मोहम्मद इकबाल और हवलदार राकेश चंद्रा हैं। हमले में लांस नायक मोहम्मद इकबाल के पिता भी मारे गए। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख