• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US election
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , बुधवार, 31 अगस्त 2016 (11:15 IST)

अमेरिकी चुनाव : मुकाबले में लौटे ट्रंप, कम हुई हिलेरी की बढ़त

US election
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में होने वाले चुनाव में मुकाबला कड़ा होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए हालिया चुनावी सर्वेक्षणों के नतीजों से पता चलता है कि रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह में अपनी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ कुछ बढ़त हासिल कर ली है।
 
रियल क्लीयर पॉलिटिक्स के चुनावी सर्वेक्षण में बताया गया है कि दोनों बड़े दलों के एक के बाद एक हुए कन्वेंशन के बाद हिलेरी ने करीब 9 फीसदी की बढ़त हासिल की है। अगस्त के पूरे महीने में वे अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही हैं।
 
लेकिन सोमवार और मंगलवार को सामने आए सर्वेक्षणों के परिणामों से पता चलता है कि उनकी बढ़त में 5 अंकों की गिरावट आ गई है। शिकागो स्थित राजनीतिक समाचार एवं मतदान आंकड़ा संग्राहक रियल क्लीयर पॉलिटिक्स लगभग सभी प्रमुख चुनाव सर्वेक्षणों पर नजर रखता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जाकिर नाइक पर इस कानून के तहत कसेगा शिकंजा...