Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका ने कसा चीन पर शिकंजा, चीन पर प्रतिबंधों को दी मंजूरी

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (10:50 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर पहले से ही चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी संसद ने जातीय अल्पसंख्यकों पर नृशंस चीनी कार्रवाई को लेकर अपना रुख कड़ा करने के समर्थन में मतदान किया है।
 
सदन में बुधवार को द्विदलीय विधेयक पारित किया गया जिसके तहत पश्चिमी शिंजियांग क्षेत्र में उइगर एवं अन्य जातीय समूहों की व्यापक निगरानी और उन्हें नजरबंद रखने में शामिल चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात की गई है।
 
इस विधेयक को सीनेट में पहले की पारित किया जा चुका है और अब इसे कानून में बदलने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर की आवश्यकता है। ट्रंप ने इस सप्ताह कहा था कि वे इस विधेयक पर पूरी गंभीरता से विचार करेंगे।
 
संसद में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट- दोनों पाटियों के सदस्यों ने विधेयक के समर्थन में मतदान करते हुए इसे 1 के मुकाबले 413 मतों से पारित कर दिया। अमेरिका और चीन के बीच कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने और हांगकांग में नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने की चीनी योजनाओं के खिलाफ पहले से ही तनाव चल रहा है।
ALSO READ: भारत-चीन के बीच तनातनी पर डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान, कहा- मध्‍यस्‍थता को तैयार
प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने विधेयक के समर्थन में संसद में कहा कि उइगर लोगों के खिलाफ बीजिंग की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई दुनिया की अंतरात्मा तक को हिला देने वाली है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख