Hanuman Chalisa

अमेरिकी सेना में समलैंगिकों की भर्ती पर लगेगी पाबंदी

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (10:52 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने संघीय अदालत से अनुरोध किया है कि वह पेंटागन द्वारा समलैंगिकों की भर्ती शुरू करने पर अगले वर्ष से रोक लगा दे।
 
बीते जुलाई में ट्रंप ने तीन ट्वीट कर कहा था कि सेना में समलैंगिक व्यक्ति किसी भी पद पर सेवा नहीं दे सकेंगे। उसके बाद से इस दिशा में कई कानूनी कदम उठाए गए हैं। न्याय विभाग की ओर से बुधवार को भी इस बाबत एक कदम उठाया गया।
 
उन ट्वीटों के बाद व्हाइट हाउस की ओर से औपचारिक ज्ञापन दिया गया जिसके चलते विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। सेना के कई सदस्यों और अधिकार समूहों ने इसे कानूनी चुनौती दी।
 
उसके बाद दो संघीय अदालतों ने ट्रंप के प्रतिबंध पर अस्थायी रोक लगा दी। अब पेंटागन को एक जनवरी से समलैंगिक आवेदनकर्ताओं की भर्ती शुरू करनी है। सरकार अदालत के माध्यम से इसे आंशिक तौर पर टालना चाहती है ताकि पेंटागन तय तारीख से समलैंगिक भर्तियां शुरू ना करे।
 
ओबामा प्रशासन ने पिछले वर्ष एक नई नीति की घोषणा की थी जिसके तहत पेंटागन को समलैंगिक आवेदनकर्ताओं को एक जुलाई 2017 से स्वीकार करना शुरू करना था। हालांकि इसमें भी छह माह की देरी हो गई क्योंकि रक्षा मंत्री जिम मैटिस को इस मामले का अवलोकन करना था। (भाषा) 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख