sundarkand

ब्रह्मांड में प्रकाश के फैलने के रहस्य का कारण पता लगा

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (15:12 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड के अंधकार युग से निकलकर मौजूदा समय के प्रकाशमान युग में आने के पीछे के रहस्य से पर्दा हटाया है। अमेरिका में आयोवा विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का विचार है कि आकाशगंगा के भीतर ब्लैक होल ऐसी प्रचंड हवाएं पैदा करता है, जो आकाशगंगा में छेद करने वाले पदार्थों को बाहर निकाल देती हैं जिससे प्रकाश को बाहर निकलने का रास्ता मिल जाता है।
 
बिग बैंग के शीघ्र बाद ही ब्रह्मांड में पूरी तरह अंधेरा छा गया था। इस घटना की वजह से ऐसे कॉस्मोज का निर्माण हुआ, जो काफी गर्म थे और भारी गैस की परत वाले थे जिससे प्रकाश बाहर नहीं निकल पा रहा था।
 
बिग बैंग के करीब 1 करोड़ वर्ष बाद ब्रह्मांड फैला और ज्यादा पारदर्शी बना। इसके बाद यह आकाशगंगा, ग्रह, तारों और अन्य चीजों से भर गया जिनसे प्रकाश निकलता था। एक अन्य अध्ययन के मुताबिक आकाशगंगा के केंद्र में रहने वाले ब्लैकहोल इतनी तेजी से पदार्थों को बाहर निकालते हैं कि इससे निकला हुआ पदार्थ वातावरण को भेदकर प्रकाश को बाहर निकलने देता है।
 
अनुसंधानकर्ता निकटतम आकाशगंगा का अध्ययन करते हुए इस नई थ्योरी पर पहुंचे हैं। इस आकाशगंगा से पाराबैंगनी प्रकाश बाहर निकल रहा है। विश्वविद्यालय में भौतिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान विभाग के प्रोफेसर फिली कारेट ने कहा कि इस अध्ययन से बहुत ही चमकीले एक्स-रे स्रोत की उपस्थिति का पता चला है, जो संभवत: ब्लैक होल के आकार को बढ़ा रही है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

महंगाई ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 453 अंक टूटा; अगले हफ्ते इन सेक्टर्स पर नजर

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

अगला लेख