suvichar
✕

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, रोहिंग्या हिंसा के लिए म्यांमार की सेना जिम्मेदार

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (16:55 IST)
जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने कहा कि म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा के लिए वहां की सेना पूरी तरह जिम्मेदार है। इसके लिए सेना के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने रोहिंग्या के खिलाफ हुई हिंसा में वहां की सेना के प्रमुख तथा 5 जनरलों को जिम्मेदार ठहराया गया है तथा इस जघन्य अपराध के लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
 
संयुक्त राष्ट्र की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों को अनुमति दी तथा रखाइन प्रांत में हिंसा के दौरान अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना की कार्रवाई में गांवों में आग लगा दी गई।
 
संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय तथ्यान्वेषी मिशन ने कहा कि इराक तथा सीरिया में यजीदी समुदाय के खिलाफ इस्लामिक स्टेट द्वारा जिस प्रकार हिंसा की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया गया उसी प्रकार की हिंसा रोहिंग्या के खिलाफ की गई।
 
संयुक्त राष्ट्र के 20 पृष्ठों की रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहिंग्या जनसंहार के लिए म्यांमार की सेना के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा के कारण 7 लाख लोग जान बचाकर बंगलादेश में शरण लिए हुए हैं। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख