Hanuman Chalisa

थ्रीडी प्रिंटेड खोपड़ी सी शेल खोलेगी दिमाग के राज

बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (21:03 IST)
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने चूहे के लिए एक नया थ्रीडी प्रिंटेड पारदर्शी खोपड़ी प्रतिरोपण तैयार किया है, जिसने समूचे मस्तिष्क की ‘रियल टाइम’ गतिविधि देखने का मार्ग प्रशस्त किया है।
 
‘सी शेल’ नाम का यह उपकरण मस्तिष्क शोध के क्षेत्र में मानव मस्तिष्क की परिस्थितियों, जैसे कि अल्जाइमर और पार्किंसन जैसे रोगों पर नए सिरे से प्रकाश डालेगा।
 
यूनीवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में सहायक प्राध्यापक सुहास कोदानदरमैया ने कहा कि हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम चूहे के मस्तिष्क की सतह के बड़े हिस्से को देख सकते हैं और उससे संवाद कर सकते हैं। यह इस बारे में जानकारी देगा कि मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है।
 
गौरतलब है कि अतीत में ज्यादातर वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क के छोटे से क्षेत्र को देखा है और उसे विस्तार से समझने की कोशिश की।
 
हालांकि अब शोधार्थी यह जानकारी भी जुटा रहे हैं कि मस्तिष्क के एक हिस्से में जो कुछ होता है उसके उसी समय पर मस्तिष्क के अन्य हिस्सों पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना होती है।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख