biodatamaker
✕

यूक्रेन में विद्रोहियों के हमले में 3 सैनिकों की मौत

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (12:22 IST)
कीव। यूक्रेन के अवदिवका औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को रूस समर्थित विद्रोहियों के हमले में 3 सैनिकों की मौत हो गई। यह जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने दी।


यूक्रेन सेना के प्रवक्ता अलेक्जेंद्र मोटुजेएनयेक ने बताया कि सोमवार तड़के अवदिवका औद्योगिक क्षेत्र में विद्रोहियों की ओर से हुए हमले की वजह से हमारे 3 सैनिक मारे गए हैं और सेना को पीछे हटना पड़ा है। यहां स्थिति बहुत ही गंभीर है। विद्रोही लगातार हम पर गोलीबारी कर रहे हैं और मोर्टार दाग रहे हैं। यूक्रेन की सेना को हाईअलर्ट रहने को कहा गया है। यहां किए गए हमले की वजह से लगभग 35,000 लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
 
इस बीच विद्रोही के अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की सेना ने अवदिवका औद्योगिक क्षेत्र के निकट हम पर 900 बार टैंक से हमले किए। वेबसाइट डेन के मुताबिक इस हमले में 1 विद्रोही की मौत हो गई और 1 घायल हो गया।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्वी यूक्रेन में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जिससे 2 साल पहले किया गया मिंस शांति समझौता पूरी तरह विफल होता नजर आ रहा है। अप्रैल 2014 से अब तक विद्रोहियों और यूक्रेन की सेना के बीच संघर्ष में 10,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। (वार्ता)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख