Hanuman Chalisa
✕

ब्रिटेन को झटका, यूरोपीय संघ लेगा कड़ा फैसला, ब्रेक्जिट योजना पर दिखाई तेजी

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (10:12 IST)
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के नेताओं ने गुरुवार को मार्च 2019 में बिना किसी समझौते के ब्रिटेन को संघ से बाहर करने की अपनी योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। यूरोपीय आयोग इस संबंध में अपनी योजना को अगले सप्ताह सार्वजनिक करेगा।


ब्रसेल्स में एक शिखर सम्मेलन के दौरान ईयू के 27 सदस्य देशों ने आपात स्थिति के लिए योजना तैयार रखने पर जोर दिया। इसके तहत बिना किसी समझौते के ब्रिटेन को संघ से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर ने कहा कि बिना समझौते वाली ब्रेक्जिट योजना को वह 19 दिसंबर को सार्वजनिक करेंगे।

उन्होंने ब्रिटेन से कहा कि वह स्पष्ट करे कि उसे ईयू से क्या चाहिए। सम्मेलन के बाद जंकर ने कहा, क्योंकि हम ऐसी चर्चा कर रहे हैं जो कई बार अस्पष्ट और अनिश्चित होती है, मैं कुछ स्पष्टता चाहता हूं। उन्होंने कहा, हम नहीं जानते हैं कि 27 सदस्यों या ब्रिटेन की क्या प्रतिक्रिया होगी।

आयोग 19 दिसंबर को वह सभी सूचनाएं सार्वजनिक करेगा जो बिना किसी समझौते के ब्रेक्जिट के लिए जरूरी होंगी। जंकर ने शिखर सम्मेलन के बाद ही कहा था कि ब्रिटेन को स्पष्ट करना होगा कि उसे क्या चाहिए। टेरेसा मे ने इस समझौते पर बहुत काम किया है लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला है।

उनका कहना है कि हमारे ब्रिटिश साथियों को यह पूछने के बजाए कि हमें क्या चाहिए? यह बताना होगा कि वह क्या चाहते हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे यूरोपीय संघ की ओर से कुछ छूट की आशा लेकर ब्रसेल्स आई थीं। वह चाहती थीं कि ईयू इस समझौते में कुछ नरमी बरते ताकि वह संसद में इस प्रस्ताव को पारित करा सकें।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख