suvichar
✕

UAE पर ड्रोन अटैक, सेना ने 3 ड्रोन मार गिराय

Updated: गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (12:18 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बुधवार देर रात देश की ओर दागे गए कई ड्रोन को बीच में ही रोक कर नष्ट कर दिया। संयुक्त अरब अमीरात की सेना ने बताया कि हाल के हफ्तों में हुआ यह चौथा हमला है।
 
सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ड्रोन किसने लक्षित किए थे, लेकिन हालिया घटनाओं को देखते हुए संदेह यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों पर किया जा रहा है। हूती विद्रोहियों ने हाल में यूएई पर हुए कई ड्रोन और मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी ली है।
 
अमीरात रक्षा मंत्रालय ने बुधवार आधी रात को ट्विटर पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उसने तीन शत्रु ड्रोन नष्ट कर दिए हैं, जिन्होंने देर रात संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया था। मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन को आबादी वाले क्षेत्र से दूर रोका गया।
 
व्रिदोहियों के 2015 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा करने के बाद से ही हूती सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन से मुकाबला कर रहा है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात शामिल भी है।
 
गौरतलब है कि यमन के हूती विद्राहियों ने सबसे पहले पिछले महीने अमीरात पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। अमेरिका और अमीरात बलों ने संयुक्त रूप से पिछले दो हवाई हमलों को रोक था। इनमें से एक हमला इज़राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के खाड़ी अरब देश की एतिहासिक यात्रा के दौरान किया गया था।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख