kalsarpa dosh calculator
✕

दंगों में पुलिस से ज्यादा तेज है ट्‍विटर

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (20:44 IST)
लंदन। एक हालिया अध्ययन के मुताबिक ट्‍विटर की पोस्ट के जरिए पुलिस के पास रिपोर्ट से पहले ही दंगों और दूसरी हिंसक घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। इस अध्ययन से यह भी सामने आया कि कानून का पालन करवाने वाले अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया सूचना का अमूल्य स्रोत हो सकता है।
 
लंदन में वर्ष 2011 में हुए दंगों से लिए गए आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया कि कंप्यूटर सिस्टम स्वचालित तरीके से  ट्‍विटर को बारीकी से देखकर गंभीर घटनाओं, जैसे दुकानों में तोड़फोड़, कारों को जलाने की पहचान, इन घटनाओं की यूके  मेट्रोपॉलिटिन पुलिस सर्विस में रिपोर्ट होने से पहले ही कर लेता है।
 
ब्रिटेन की कार्डिफ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित यह तंत्र यह सूचना भी देख सकता है कि कहां दंगों के होने की अफवाह है और कहां युवकों का समूह एकत्र हो रहा है। एसीएम ट्रांजेक्शन्स ऑन इंटरनेट टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित यह शोध दिखाता है कि औसतन यह कंप्यूटर सिस्टम विध्वंसक गतिविधियों को अधिकारियों के पता चलने से कुछ मिनटों पहले और कुछ मामलों में एक घंटा पहले ही पकड़ लेता है।
 
शोधकर्ताओं का मानना है कि उनके काम से पुलिस अधिकारियों को छोटे और बड़े पैमाने पर होने वाली विध्वंसक घटनाओं के  बेहतर प्रबंधन और उनसे निपटने की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी। कार्डिफ विश्वविद्यालय के पीट बर्नप ने कहा, हमनें  ऑनलाइन विचलन जैसे शत्रुतापूर्ण कथनों और इंटरनेट के जरिए फैलाई जाने वाली नफरत को बेहतर समझने के लिए पहले  ट्‍विटर के आंकड़ों की मशीन लर्निंग और प्राकृतिक भाषा प्रक्रिया का इस्तेमाल किया।  
 
बर्नप ने कहा, इस शोध में हमने दिखाया कि ऑनलाइन सोशल मीडिया सामाजिक अव्यवस्था और धरती पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों समेत प्रतिदिन होने वाली चीजों को लेकर लोगों के अनुभवों को साझा करने की जगह बनता जा रहा है। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख