सम्बंधित जानकारी
- पुलवामा हमले के बाद भारत ने हासिल की यह 3 बड़ी सफलताएं...
- तस्वीरों ने खोली पाक की पोल, सामने आई F-16 के मलबे की तस्वीरें...
- F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
- कारगिल में खट्टे किए थे पाकिस्तान के दांत, अब मिराज ने आतंकियों पर बरपाया कहर
- इस भारतीय लड़ाकू विमान को अपग्रेड करने में मदद करेगा रूस, होगा यह बड़ा फायदा
इमरान खान के इस कदम की तुर्की के राष्ट्रपति ने की तारीफ, दी बधाई...
इस्लामाबाद। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फोन किया और शांति सद्भाव के रूप में भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करने की उनकी घोषणा की सराहना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एर्दोगन ने खान को संसद में उनके भाषण तथा एक राजनेता की तरह भारत के सामने तनाव कम करने और शांति की दिशा में काम करने की पेशकश के लिए बधाई दी।
बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति एर्दोगन ने भारतीय वायुसेना के पायलट को रिहा करने की प्रधानमंत्री की घोषणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भरोसे का संकेत है।
