sundarkand

तुर्की में तख्तापलट के 115 आरोपियों को नजरबंदी वारंट

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (20:24 IST)
अनकारा। तुर्की प्रशासन ने पिछले वर्ष हुए तख्तापलट के असफल प्रयास के आरोपी 15 राज्यों के 115 लोगों को नजरबंदी वारंट जारी किए हैं।
      
अनाडोलू न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अमेरिका के फेतुल्लाह गुलेन के नेटवर्क की वित्तीय संरचना को तोड़ने का है। तुर्की गुलेन पर पिछले वर्ष 15 जुलाई को किए गए तख्तापलट के असफल प्रयास का आरोप लगाते हुए बार-बार अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है, लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। गुलेन ने इस मामले में संलिप्तता से इनकार किया है। 
      
तख्तापलट के बाद जेल भेजे गए 50000 से ज्यादा लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं और 150000 लोगों को सरकारी, निजी और सेना की नौकरियों से या तो हटा दिया गया या निलंबित कर दिया गया है। 
      
इन कार्रवाइयों ने तुर्की के पश्चिमी सहयोगियों और दक्षिणपंथी संगठनों को परेशान कर दिया है। उनको डर है कि तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन असंतोष को दबाने के लिए बहाने के रूप में इन कार्रवाइयों को अंजाम दे रहे हैं। 
      
दूसरी तरफ सरकार का कहना है कि तख्तापलट के प्रयास के बाद खतरे की गंभीरता को देखते हुए ये कदम उठाए जाने आवश्यक थे। गौरतलब है कि तख्तापलट के प्रयास में 240 लोग मारे गए थे। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, अनुच्छेद 370 हटाया : राजनाथ सिंह

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

अगला लेख