sundarkand

UNO की रिपोर्ट, टीटीपी पिछले साल हुए 100 आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (10:05 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल सिर्फ 3 महीने में हुए 100 से ज्यादा आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने कई छोटे आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान में फिर से एकजुट करने का काम किया है। इससे अफगानिस्तान और क्षेत्र में खतरा बढ़ने का अंदेशा है। इन छोटे-छोटे आतंकवादी समूहों को अल कायदा संचालित कर रहा था।
ALSO READ: इन भारतीय फार्मूलों के जरिए वैश्विक स्तर पर तोड़ी जा सकती है आतंकवाद की कमर
'एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेक्शंस टीम' की 27वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि टीटीपी ने अफनानिस्तान में छोटे-छोटे आतंकी समूहों को कथित रूप फिर से एक करने का काम किया है जिसका संचालन अल कायदा कर रहा था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे अफगानिस्तान, पाकिस्तान और क्षेत्र में खतरा बढ़ने का अंदेशा है। उसमें कहा गया है कि जुलाई और अगस्त में 5 समूहों ने टीटीपी के प्रति निष्ठा का प्रण लिया था जिसमें शेहरयार महसूद समूह, जमात-उल-अहरार, हिज्ब-उल-अहरार, अमजद फारूकी समूह और उस्मान सैफुल्लाह समूह (जिसे पहले लश्कर-ए-झांगवी के नाम से जाना जाता था) शामिल है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक इससे टीटीपी की ताकत बढ़ी है और नतीजतन क्षेत्र में हमले बढ़े हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक आकलन के मुताबिक टीटीपी में लड़ाकों की संख्या 2,500 से 6,000 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टीटीपी जुलाई और अक्टूबर 2020 के बीच सीमापार के देशों में 100 से अधिक हमलों के लिए जिम्मेदार है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

अगला लेख