Hanuman Chalisa
✕

ट्रंप की हमास को धमकी, रद्द हो सकता है संघर्षविराम समझौता

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (08:55 IST)
Israel Hamas ceasefire : हमास द्वारा इजराइली बंधकों की रिहाई में देरी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमास सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं करता है तो इजराइल और हमास के बीच हुआ संघर्षविराम समझौता रद्द कर दिया जाना चाहिए।
 
ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह अंततः इजराइल पर निर्भर करता है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शेष बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो तबाही आ जाएगी।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कई लोग मारे गए हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि यह मैं अपनी तरफ से बोल रहा हूं। इजराइल इससे असहमत भी हो सकता है।
 
हमास का इजराइल पर आरोप : हमास ने इजराइल पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह शनिवार को बंधकों को मुक्त किये जाने में देरी करेगा। इधर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बंधकों की रिहाई में देरी संबंधी हमास की घोषणा के मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों से परामर्श कर रहे हैं।
 
अब तक कितने बंधक रिहा : पिछले महीने युद्ध विराम समझौता लागू होने के बाद से दोनों पक्षों ने पांच बार बंधकों एवं कैदियों की अदला-बदली की है, जिसमें 21 बंधकों और 730 से अधिक कैदियों को रिहा किया गया है। अगली अदला-बदली शनिवार को निर्धारित है, जिसमें सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों के बदले तीन इजराइली बंधकों को रिहा किया जाना था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख