1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump wants venezuela to break relations with china, russia, iran and cuba
Last Modified: वॉशिंगटन , बुधवार, 7 जनवरी 2026 (15:18 IST)

वेनेजुएला से बोले ट्रंप, चीन, रूस, ईरान और क्यूबा से तोड़ों संबंध

donald trump
Venezuela news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की नई अंतरिम सरकार से साफ कहा है कि अगर ज्यादा तेल निकालना और बेचना है, तो पहले चीन, रूस, ईरान और क्यूबा से सभी आर्थिक रिश्ते तोड़ने होंगे। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि वेनेजुएला तेल उत्पादन में सिर्फ अमेरिका के साथ ही साझेदारी करे और अपना भारी कच्चा तेल बेचते वक्त अमेरिका को ही तरजीह दे। ALSO READ: ट्रंप का 'ग्लोबल गेम प्लान': रेयर मिनरल्स, तेल और AI के लिए छिड़ेगी जंग?
 
अमेरिकी समाचार प्रसारक एबीसी न्यूज में छपी खबरों के अनुसार, ट्रंप की ये मांगें वेनेजुएला की नई लीडरशिप के लिए अनिवार्य हैं। देश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ट्रंप ने दावा किया कि अब वेनेजुएला पर अमेरिका का ही कंट्रोल है।
 
ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला की अंतरिम सरकार से कहा कि अपने विशाल तेल भंडार से ज्यादा उत्पादन करने की इजाजत तभी मिलेगी, जब वे ये शर्तें मान लें। पहली शर्त है कि चीन, रूस, ईरान और क्यूबा को देश से बाहर निकालो और उनके साथ सभी आर्थिक संबंध खत्म करो। दूसरी शर्त यह कि तेल उत्पादन और बिक्री में वेनेजुएला सिर्फ अमेरिका के साथ ही पार्टनरशिप करे। खासकर भारी कच्चे तेल की बिक्री में अमेरिका को प्राथमिकता दी जाए।
 
चीन वेनेजुएला का सबसे बड़ा तेल खरीदार रहा है और सालों से दोनों देशों के बीच गहरे संबंध हैं। लेकिन अब ट्रंप चाहते हैं कि ये सब खत्म हो जाए, ताकि अमेरिकी कंपनियां वहां तेल इंडस्ट्री को संभाल सकें। ALSO READ: वेनेजुएला से अमेरिका को कितना तेल मिलेगा, क्या है ट्रंप का प्लान?
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला की अंतरिम अथॉरिटी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी, बैन वाला तेल सौंपेंगी। यह तेल मार्केट प्राइस पर बेचा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि इस पैसे पर वेनेजुएला का नहीं बल्कि अमेरिका का हक होगा। अमेरिका के राष्‍ट्रपति के तौर पर खुद ट्रंप इसे कंट्रोल करेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
10th board exams 2026: 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?