ganesh chaturthi
✕

ट्रंप की ईरान को दूसरी चेतावनी, दोबारा हमला किया तो करेंगे सबसे भीषण हमला

Updated: रविवार, 5 जनवरी 2020 (12:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को ईरानी को दूसरी बार चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका पर हमला किया गया तो ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला करेंगे।
 
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'उन्होंने हमला किया और हमने उसका जवाब दिया। अगर वो फिर से हमला करेंगे, जो कि मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वो ना करें तो हम उन पर और जोरदार हमला करेंगे जैसा अब तक कभी नहीं हुआ।'

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अगर ईरान बदला लेगा तो अमेरिका अपनी नयी तकनीकों वाले सैन्य उपकरणों का बिना किसी झिझक इस्तेमाल करेगा।
 
ट्रंप ने आज सुबह भी ट्वीट कर ईरान को चेतावनी दी थी कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 52 ठिकानों की पहचान कर ली है, और अगर ईरान किसी भी अमेरिकी संपत्ति या नागरिक पर हमला करता है तो वह इन पर बहुत तेजी से और बहुत विध्वंसक हमला करेगा।
 
इस बीच इराक में हशद अल शाबी सैन्य नेटवर्क का एक कट्टर ईरान समर्थक धड़ा काताएब हिजबुल्ला ने इराकी सुरक्षा बलों को सचेत किया है कि वे सैन्य ठिकानों में अमेरिकी बलों से दूर रहें। समूह ने कहा, 'हम देश में सुरक्षा बलों से कहते हैं कि वे रविवार को शाम पांच बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे) से अमेरिकी ठिकानों से कम से कम 1000 मीटर दूरी पर रहें।'
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेना ने एक दिन पहले ही ईरानी सेना के टॉप कमांडर सुलेमानी की हवाई हमले में हत्या कर दी थी। इसके बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि वह अमेरिका से इसका बदला लेगा।
 
इसके बाद ईरान ने मस्जिद में लाल झंडा फहराकर युद्ध का ऐलान कर दिया। शनिवार रात को ईराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरान की तरफ से मिसाइलों से हमला किया गया। ईराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ये मिसाइलें दागी गईं। मिसाइलों से यह हमला ग्रीन जोन में किया गया। यहां अंतरराष्ट्रीय कार्यालय और दूतावास हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख