भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे ट्रंप! चीन और ब्राजील को भी महंगा पड़ेगा रूसी तेल
Trump Tariff : वेनेजुएला से आ रहे रूसी तेल टैंकर को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले भारत, चीन और ब्राजील पर एक बार फिर शिकंजा कसा है। वे इन देशों से 500 फीसदी तक टैरिफ वसूलने की तैयारी में है।
ALSO READ: तेल टैंकर की जब्ती से भड़का रूस, अमेरिका पर लगा समंदर में डकैती का आरोप
ट्रंप प्रशासन ने एक विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले इन देशों पर यह भारी शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि यह विधेयक अभी अमेरिकी संसद में पारित नहीं हुआ है। इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह कदम यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया है।
गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। इसमें से 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने की वजह से लगाया गया है। इसी तरह अमेरिका ने चीन और ब्राजील पर भी भारी टैरिफ लगाया है।
अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर 145 फीसदी तक टैक्स लगाया था, इसके जवाब में चीन ने अमेरिकी सामान पर 125 फीसदी टैक्स लगा दिया। हालांकि, बाद में दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि वे 90 दिनों के लिए अपने-अपने टैरिफ रोक देंगे और बातचीत जारी रखेंगे। अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर टैक्स घटाकर 30 फीसदी कर दिया वहीं चीन ने अमेरिका से आने वाले सामान पर 10 फीसदी टैक्स वसूलने का फैसला किया।
ALSO READ: ट्रंप का 'ग्लोबल गेम प्लान': रेयर मिनरल्स, तेल और AI के लिए छिड़ेगी जंग?
भारत को लौटाने पड़ सकते हैं 18 हजार करोड़ : अमेरिकी कोर्ट ट्रंप टैरिफ पर शुक्रवार को अहम फैसला सुना सकता है। यदि अदालत टैरिफ को गैर कानूनी करार देती है तो अमेरिका को भारत को अब तक वसूले गए लगभग 18 हजार करोड़ रुपए लौटाने होंगे।
edited by : Nrapendra Gupta