अमेरिका-रूस के बीच तनाव, वेनेजुएला से आ रहे रूसी तेल टैंकर पर US नेवी ने किया कब्जा
अमेरिका ने नॉर्थ सी में एक तेल टैंकर- मरीनरी को जब्त कर दिया है। इस जिस पर रूस का झंडा लगा है। मीडिया खबरों के मुताबक अमेरिका नेवी इस तेल टैंकर का पिछले दो हफ्तों से पीछा कर रही थी। इस दौरान मॉस्को ने नेवी तैनात करके जहाज की सुरक्षा करने की कोशिश की थी। अमेरिकी सेना के यूरोपीय कमान ने एक्स पर एक बयान जारी कर इस ऑपरेशन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि न्याय विभाग, गृह सुरक्षा विभाग और रक्षा विभाग ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए टैंकर को जब्त कर लिया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक जब US कोस्ट गार्ड ने मेरिनेरा जहाज पर चढ़कर तलाशी ली, तब उसके आसपास कोई रूसी जहाज मौजूद नहीं था।
इससे अमेरिकी और रूसी सेनाओं के बीच संभावित टकराव टल गया। रूस के सरकारी न्यूज चैनल RT ने टैंकर की ओर आते हुए एक हेलीकॉप्टर की दो धुंधली तस्वीरें जारी कीं और बताया कि एक ऑपरेशन चल रहा है। रॉयटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह भी बताया कि अमेरिकी सेनाएं जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं।
रूस ने क्या कहा
सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि वह रूसी झंडे वाले तेल टैंकर पर अमेरिकी सैन्य बलों की लैंडिंग से जुड़ी खबरों पर करीबी नजरें बनाए हुए हैं। रूस ने यह भी कहा कि अमेरिका को जहाज पर मौजूद रूसी नागरिकों की शीघ्र और सुरक्षित स्वदेश वापसी में कोई बाधा नहीं डालनी चाहिए।
यह कार्रवाई राष्ट्रपति (POTUS) की उस घोषणा का समर्थन करती है, जिसका उद्देश्य उन प्रतिबंधित जहाजों को निशाना बनाना है, जो वेस्टर्न हेमिस्फीयर की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं। यह ऑपरेशन होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने रक्षा विभाग के सहयोग से किया। इससे साफ होता है कि देश की सुरक्षा के लिए सरकार ने मिलकर पूरी ताकत से कार्रवाई की है। Edited by: Sudhir Sharma