Daily Horoscope
✕

ट्रंप बोले, उत्तर कोरिया की पेशकश झूठी उम्मीद भी हो सकती है

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (09:39 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की ओर से बातचीत की पेशकश को काफ़ी सकारात्मक बताया है लेकिन साथ ही कहा कि ये 'झूठी उम्मीद' भी हो सकती है।
 
दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका के साथ बातचीत करने को तैयार है और परमाणु परीक्षणों को स्थगित करने को भी तैयार है। ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'उत्तर कोरिया के साथ वार्ता में संभावित प्रगति दिखाई दे रही है। कई सालों में पहली बार, सभी पक्षों द्वारा एक गंभीर प्रयास किया जा रहा है। दुनिया देख रही है और इंतजार कर रही है! झूठी उम्मीदें हो सकती हैं, लेकिन अमेरिका किसी भी दिशा में कठोर कदम उठाने के लिए तैयार है।'
 
दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि उत्तर और दक्षिण कोरिया एक दशक के बाद अगले महीने में सीमावर्ती गांव पैनमुंजोम में अपना पहला सम्मेलन आयोजित करेंगें। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर कोरिया उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से भी मुलाकात की थी। इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट में कहा, 'हम देखेंगे कि क्या होता है!'
 
दोनों पड़ोसी देशों के बीच हुई बातचीत के बाद दक्षिण कोरिया ने बताया कि उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर उसे सुरक्षा की गारंटी दी जाए तो वह अपने परमाणु हथियार भी छोड़ने को तैयार है।
 
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में किम किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग यी योंग से मुलाकात के दौरान इस आशय की बात कही थी।

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों और मिसाइलों के परीक्षणों पर रोक लगाने पर सहमति जताई है। योंग ने बताया कि उत्तर कोरिया अपने और अमेरिका के बीच संबंधों को सुधारने के लिए अमेरिकी प्रशासन से बात करने को भी तैयार है। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख