Hanuman Chalisa

ट्रंप जूनियर का बड़ा खुलासा, जारी किए रूस से बातचीत के ई-मेल...

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (08:27 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर ने रूस के एक नागरिक की ओर से उन्हें भेजे गए ई-मेल जारी किए हैं जिसमें यह पता चल रहा है कि उन्हें पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बारे में संवेदनशील जानकारी की पेशकश की गई थी।
 
ट्रंप जूनियर ने ट्विटर पर जो ई-मेल जारी किया है उसके अनुसार, रूस के क्राउन प्रोसिक्यूटर ट्रंप के अभियान को कुछ ऐसे आधिकारिक दस्तावेज और जानकारियों की पेशकश कर रहे हैं जो हिलेरी और रूस के साथ उनके लेन-देन की जानकारी देंगे और आपके पिता के लिए बहुत उपयोगी रहेंगे।
 
गोल्डन स्टोन के ई-मेल के एक हफ्ते के अंदर न्यूयॉर्क में नौ जून 2016 को ट्रंप जूनियर, राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जैरेड कुश्नर और अभियान समिति के तत्कालीन चेयरमैन पॉल मैनाफोर्ड ने एक बैठक में हिस्सा लिया था।
 
ट्रंप जूनियर ने एक दिन पहले ही यह स्वीकार किया था कि उन्होंने नौ जून 2016 को रूस की वकील नतालिया वेसेनीत्सकया से मुलाकात की थी। 
 
ट्रंप ने बेटे की ईमानदारी की तारीफ की : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बेटे ट्रंप जूनियर की ईमानदारी तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है।  व्हाइट हाउस के प्रवक्ता साराह सेंडर्स ने ट्रंप के हवाले कहा, 'मेरा बेटा एक अच्छा इंसान है और मुझे उसकी ईमानदारी पर गर्व है।'
 
उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ट्रंप जूनियर ने अपने पिता की प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जून 2016 में न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर में रूस की एक वकील नतालिया वेस्लनितस्काया से मुलाकात की।  (वार्ता) 
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख