Daily Horoscope
✕

ट्रंप के महत्वपूर्ण सहयोगी ने दिया इस्तीफा

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (14:31 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक महत्वपूर्ण करीबी सहयोगी तथा व्हाइट हाउस स्टाफ के सचिव रॉब पोर्टमैन ने अपने दो पूर्व पत्नियों द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सेंडर्स ने बताया कि पोर्टमैन ने ब्रिटेन से प्रकाशित डेली मेल समाचारपत्र द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के बाद इस्तीफा दे दिया है। समाचारपत्र ने उनकी दो पूर्व पत्नियों कोल्बी होल्डर्नेस और जेनिफर विलूबी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा संबंधी आरोपों को प्रकाशित किया था। 40 वर्षीय पोर्टमैन ने हालांकि इन आरोपों से इंकार किया है।
 
पोर्टमैन ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह झूठे हैं। मीडिया को दिए गए फोटो मैंने करीब 15 साल पहले खींचे थे और इनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं झूठे दावों को लेकर पूरी तरह पारदर्शी और सच्चा हूं लेकिन मैं एक सोची समझी साजिश के तहत चलाए गए इस अभियान में सार्वजनिक रूप से और नहीं उलझना चाहता हूं। स्टाफ सचिव के रूप में पोर्टमैन ट्रंप की मेज तक जाने वाले सभी दस्तावेजों को देखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदार संभाल रहे थे।
 
पोर्टमैन की पहली पत्नी होल्डर्नेस ने आरोप लगाया कि व्हाइट हाउस सहयोगी ने मौखिक और शारीरिक रूप से उसका उत्पीड़न किया था। उसने आरोप लगाया है कि पोर्टमैन ने 2003 में केनेरी आयलैंड पर हनीमून के दौरान उसे लात मारी थी। होल्डर्नेस अमेरिकी सरकार में विश्लेषक के तौर पर कार्यरत हैं। विलूबी ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। दोनों की शादी 2009 से 2013 तक चली थी। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख