sundarkand
✕

इसराइल के यरुशलम में सैनिकों पर ट्रक चढ़ाया, चार की मौत

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2017 (08:26 IST)
इसराइल की राजधानी यरुशल में रविवार को एक शख़्स ने  सैनिकों पर ट्रक चढ़ा दिया जिससे तीन महिला सैनिकों और एक पुरुष सैनिक की मौत हो गई और 15 घायल हो गए हैं। बाद में पुलिस ने इस शख़्स को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है।
पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला क़रार दिया है। इस शख़्स ने सैनिकों पर तब ट्रक चढ़ाया जब वो अपनी बस से उतर रहे थे। यूनाइटेड हत्जलाह आपात सेवा के एरि जैफे ने कहा कि पश्चिमी येरुशलम में घटी घटना में वह ड्राइवर भी मारा गया।
 
रमल्ला में फिलीस्तीनी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वह पूर्वी यरुशलम से एक फिलीस्तीनी था। इसराइल पुलिस के प्रवक्‍ता मिकी रोसेनफील्‍ड ने बताया कि मरने वाले सैनिक बस से उतर कर लाइन से खड़े हो रहे थे। ड्राइवर शहर के कल्‍चरल ट्यूर के लिए जा रहा था। अचानक से उसने ट्रक को सैनिकों पर चढ़ा दिया। वर्तमान में इसे दुर्घटना नहीं माना गया है।
 
गौरतलब है कि इसराइल में बीते दिनों ऐसे कई हमले हुए हैं जब नागरिकों या सैनिकों पर चाकू से वार किया था। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अक्टूबर, 2015 से अब तक हिंसा में 247 फिलीस्तीनी, 40 इसराइली, दो अमेरिकी और एक जार्डन का नागरिक मारा गया। ज्‍यादातर मरने वाले फिलीस्‍तीनी चाकू, बंदूक या कुचलने के लिए कार लेकर जा रहे थे। बाकी प्रदर्शन या झड़पों के दौरान गोलीबारी में मारे गए। कुछ इसराइली वायुसेना के ह‍वाई हमलों में भी मारे गए। इसराइल और फिलीस्‍तीन के बीच कई दशकों से विवाद चल रहा है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

अगला लेख