Daily Horoscope
✕

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में जेल से भागे 400 कैदी

Updated: सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (13:07 IST)
त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में विद्रोही गुटों में जारी हिंसक संघर्ष के बीच एक जेल से रविवार को 400 कैदी फरार हो गए। एक न्यायिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जारी न्यायिक पुलिस के वक्तव्य की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदियों ने आइन ज़ारा जेल के दरवाजे को जबरन खोल दिया और जेल के गार्ड उन्हें रोकने में असमर्थ रहे। आइन ज़ारा जेल में रखे गए अधिकतर क़ैदियों को लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफ़ी का समर्थक माना जाता है।

वर्ष 2011 में गद्दाफ़ी की सरकार के ख़िलाफ़ हुए विद्रोह में इन्हें लोगों की हत्या करने का दोषी पाया गया था। यह जेल दक्षिण त्रिपोली में स्थित है जिस इलाके में पिछले एक सप्ताह से प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच भारी लड़ाई जारी है।

लीबिया के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने लड़ाई को समाप्त करने और सुरक्षा की स्थिति पर तत्काल वार्ता के लिए विभिन्न संबंधित पक्षों की मंगलवार दोपहर को एक बैठक भी बुलाई है। राजधानी के दो सबसे बड़े सशस्त्र समूहों त्रिपोली रिवोल्यूशनरी ब्रिगेड (टीआरबी) और नवासी तथा त्रिपोली से 65 किलोमीटर दक्षिण पूर्व स्थित शहर तारहौना के सेवेंथ ब्रिगेड या कनीयात के बीच पिछले हफ्ते से भयंकर संघर्ष जारी है।

त्रिपोली में स्थित संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार ने आपात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजधानी में आपातकाल घोषित कर दिया है। यद्यपि सरकार औपचारिक रूप से प्रभारी है, लेकिन वह राजधानी के उस हिस्से को नियंत्रित नहीं करती है जहां सशस्त्र गुट सक्रिय हैं और स्वायत्तता के साथ काम करते हैं जो अक्सर धन और ताकत से प्रेरित होते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख