ramcharitmanas
✕

रिपब्लिकन सांसद ट्रेंट फ्रैंक्स ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Updated: शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (12:57 IST)
वॉशिंगटन। रिपब्लिकन सांसद ट्रेंट फ्रैंक्स ने अचानक कांग्रेस से शनिवार को इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वे यौन दुर्व्यवहार के एक मामले की जांच का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया की एक खबर के मुताबिक उनके अधीनस्थ काम करने वाली महिला ने शिकायत की थी कि फ्रैंक्स उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं।
 
एरिजोना से 8 बार सांसद रहे फ्रैंक्स ने 1 दिन पहले घोषणा की थी कि वे 31 जनवरी को प्रतिनिधि सभा से अपना पद छोड़ रहे हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी 2 महिला कर्मचारियों के साथ सरोगेसी के बारे में चर्चा की थी।
 
हालांकि उन्होंने इस बातचीत की विस्तृत जानकारी नहीं दी थी। अपने नए बयान में फ्रैंक्स ने कहा है कि वे तत्काल अपना पद छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के सूत्रों का हवाला देते हुए पॉलिटिको ने खबर दी है कि फ्रैंक्स के अधीनस्थ काम करने वाली 2 महिला कर्मचारियों ने उन पर आरोप लगाए हैं। फ्रैंक्स का कहना है कि उन्होंने खुद और अपनी पत्नी की तरफ से सरोगेसी के लिए महिलाओं से संपर्क किया था, क्योंकि वे और उनकी पत्नी बच्चे के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।
 
पॉलिटिको ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि महिलाओं को यह चिंता थी कि सांसद उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कर रहे हैं। यह साफ नहीं था कि वे शारीरिक संबंध के जरिए गर्भधारण की बात कर रहे हैं या विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिए गर्भधारण की बात कर रहे हैं। इस समाचार संगठन का कहना है कि फ्रैंक्स के प्रवक्ता के अनुसार उन्होंने सभी आरोपों से इंकार किया है। (भाषा)

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख