1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Train accident in China,

चीन में भीषण ट्रेन दुर्घटना, 11 लोगों की मौत, 2 घायल

Train accident in China
चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर कुनमिंग में गुरुवार तड़के रेल पटरी पर काम कर रहे कर्मचारी एक ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा कुनमिंग शहर के लुओयांगजेन रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां रेलवे कर्मचारी एक टर्निंग ट्रैक वाले हिस्से में काम कर रहे थे।

इसी दौरान ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई और टक्कर हो गई। यह 2011 में हुए ट्रेन हादसे के बाद दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना है। तब ट्रेन हादसे में 40 लोगों की मौत हुई थी।
 
रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीन रेलवे कुनमिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, यह दुर्घटना युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुयांगझेन स्टेशन पर हुई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेस्ट ट्रेन, जो भूकंप से जुड़े इक्विपमेंट की जांच कर रही थी, अचानक उन कर्मचारियों से टकरा गई। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रिकॉर्ड स्तर से फिसला Share Bazaar, मामूली बढ़त में रहे Sensex और Nifty