Hanuman Chalisa
✕

क्या है International Day of Peace, जानें क्यों मनाया जाता है इसे?

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (08:43 IST)
विश्वभर में सभी देशों तथा उनके ना‍गरिकों के बीच शांति व सद्भाव कायम रहे, इसी उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर का दिन 'विश्व शांति दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
 
इस दिवस के जरिए दुनियाभर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के संदेश का प्रचार व प्रसार किया जाता है। इसके लिए यूएनओ दवारा कला, साहित्य, सिनेमा तथा अन्य क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को शांतिदूत के तौर पर नियुक्त भी किया गया है। हर साल यह दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है।
ALSO READ: मोदी बोले, शांतिपूर्ण व स्थिर दुनिया के निर्माण में योगदान दे सकते हैं भारत और अमेरिका
वर्ष 2019 भी हर साल की तरह विशेष है। इस साल 2019 की थीम है Climate Action for Peace। इसके जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि विश्व में शांति बनाए रखने के लिए जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण जरूरी है तथा इसमें हो रहा परिवर्तन विश्व शांति और सुरक्षा के लिए बेहद घातक साबित होगा।
 
1982 में पहली बार मना विश्व शांति दिवस : इस 'विश्व शांति दिवस' को 1982 में पहली बार मनाया गया था तथा उसके लिए ‘Right to Peace of People’ विषय का चयन किया गया था। सन् 2001 तक पहले इसे हर साल सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था लेकिन अब हर साल 21 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है और इसे 'विश्व शांति दिवस' के नाम से जाना जाता है। इसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व के लोगों के बीच शांति स्थापित करना है।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में बहने लगी शांति की बयार, सेना की निगरानी में सेब से भरे 700 ट्रक रवाना
सफेद कबूतर उड़ाए जाते हैं : सफेद कबूतर शांति के प्रतीक होते हैं अत: इस दिन इन कबूतरों को उड़ाकर विश्वभर में शांति का संदेश दिया जाता है। इस दिवस के अवसर पर आप #PeaceDay और #ClimateAction के द्वारा विश्वभर के नागरिक जलवायु परिवर्तन के निवारण के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने विचारों और सुझावों को साझा कर सकते हैं।
 
नेहरूजी ने भी दिया था विश्व शांति का संदेश : विश्वभर में शांति स्थापित करने के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने 5 मूल मंत्र देकर पंचशील के सिद्धांत की अवधारणा रखी थी। इन सिद्धांतों के अनुसार विश्व में शांति की स्थापना हेतु एक-दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान किए जाने की बात कही गई है तथा शांतिपूर्व सह-अस्तित्व की नीति के पालन की भी बात कही गई है। इसी के द्वारा विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख