sawan somwar

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाने वाले हमले को किया नाकाम

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (17:51 IST)
तेहरान। ईरान में सुरक्षा सेवाओं की करीबी समाचार वेबसाइट ने कहा कि अधिकारियों ने देश के असैन्य परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाने वाले हमले को नाकाम कर दिया। हालांकि इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की करीबी मानी जाने वाली वेबसाइट 'नूर न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि 'भवन को किसी तरह का नुकसान होने से पहले' ही हमले को नाकाम कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

ईरान के एक अधिकारी से जब नूर न्यूज की खबर के बारे में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा कि उन्हें मीडिया के साथ इस मुद्दे पर बात करने का अधिकार नहीं है।

ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी 'इसना' ने कहा कि यह भवन राजधानी तेहरान के पश्चिम में लगभग 40 किलोमीटर दूर काराज शहर में स्थित है। सरकार के स्वामित्व वाले समाचार पत्र ईरान की वेबसाइट पर भी ऐसी ही खबर प्रकाशित की गई है। हालांकि इसमें भी स्थान और अन्य जानकारियां साझा नहीं की गई हैं।(भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख