Daily Horoscope
✕

ढाका में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास तीन आतंकवादी ढेर

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (13:03 IST)
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रधानमंत्री कार्यालय के नजदीक पश्चिम नाखलपाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के दो जवान घायल हो गए।
 
आरएबी के निदेशक (कानूनी एवं मीडिया शाखा) मुफ्ती महमूद खान ने बताया कि पश्चिम नाखलपाड़ा की एक छह मंजिली इमारत की चौथी मंजिल पर आतंकवादियों के एक समूह के छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद आरएबी की टीम ने सुबह लगभग दो बजे इमारत को चारो तरफ से घेर लिया।
 
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को देखकर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और लगभग साढ़े पांच बजे आरएबी जवानों को लक्षित कर एक ग्रेनेड फेंका। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।
  
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया है, जहां पर कुछ अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख