Hanuman Chalisa
✕

हॉलीवुड एक्टर थॉमस जेफरसन बायर्ड की 70 साल की उम्र में हत्‍या

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (17:40 IST)
हॉलीवुड अभि‍नेता थॉमस जेफरसन बायर्ड की हत्‍या कर दी गई है। स्पाइक ली की कई फिल्मों में काम कर चुके जेफरसन बायर्ड 70 वर्ष के थे। उनकी हत्‍या अटलांटा में शनिवार को की गई।

घटना की जानकारी वैरायटी पत्रिका ने अटलांटा पुलिस विभाग के हवाले से दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी को रात पौने 2 बजे पुलिस को एक घायल व्यक्ति की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को थॉमस जेफरसन अचेत अवस्था में मिले।

थॉमस जेफरसन की हत्या को लेकर अटलांटा पुलिस के अधिकारी घटना की परिस्थितियों और मामले की जांच में लगे हुए हैं। वहीं, निर्देशक ली ने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए जेफरसन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने बायर्ड को याद करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा,

‘मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे भाई थॉमस जेफरसन बायर्ड की बीती रात अटलांटा में हत्या कर दी गई है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं’

बायर्ड एक मशहूर स्टेज एक्टर भी थे। साल 2003 में ब्लैक बॉटम के लिए उन्हें खूब सराहा गया था। ली के अलावा ऑस्कर विजेता वायोला डेविस ने भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने बायर्ड को याद करते हुए लिखा,

‘आप अच्छे एक्टर थे। माफ करिएगा, आपकी जिंदगी इस तरह खत्म हुई। आपके परिवार के लिए दुआएं कर रही हूं’ 

वायोला डेविस के अलावा एलिजाबेथ ओमिलामी ने भी थोमस जेफरसन को श्रद्धांजलि अर्पित की। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उनकी हत्‍या क्‍यों और किसने की है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख