dharma sangrah
✕

जेल तोड़कर हेलिकॉप्टर से भागा चोर

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (21:40 IST)
पेरिस। पेरिस की एक जेल से एक कुख्यात पेशेवर चोर जेल तोड़कर वहां से एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर भाग गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस मामले में एक करीबी सूत्र ने बताया कि फ्रासं का मोस्टवांटेड कुख्यात चोर 46 वर्षीय रीडोआइन फेड शहर के दक्षिणी-पूर्वी उपनगर में रियू में भारी संख्या में हथियारों से लैस व्यक्तियों की सहायता से जेल तोड़कर कुछ ही मिनट के भीतर भाग खड़ा हुआ।



सूत्रों के मुताबिक, वह अपने तीन साथी के साथ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में हेलिकाप्टर फ्रांस की राजधानी के उत्तरी-पूर्वी उपनगर में पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे पेरिस क्षेत्र में तलाशी कर रही है। फेड दूसरी बार जेल तोड़कर भागा है। पहली बार वह 2013 में उत्तरी फ्रांस की एक जेल को डायनामाइट से उड़ाकर वहां से भाग निकला था, हालांकि छह हफ्ते बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया था।


इससे पहले, एक दशक तक सलाखों के पीछे गुजारने के बाद उसने पैरोल अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए अपने आपराधिक अतीत पर खेद व्यक्त किया था और फिर से न ढंग से जीवन शुरू करने के लिए दृढ़ संकल्प जताया था, जिसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। अप्रैल में एक अदालत ने मई 2010 के लूटपाट, जो बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गयी थी, के मामले में फेड को 25 साल की सजा सुनाई थी।

उस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी थी। फेड, पेरिस के बाहरी हिस्से में स्थित उपनगरों में कठिन हालातों में आप्रवासियों के बीच बड़ा हुआ। उसने कई टेलीविजन शो में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने आपराधिक युवा जीवन और पेरिस उपनगरों में एक अपराधी के रूप में उभरने की कहानी से संबंधित दो पुस्तकों का सह-लेखन किया। उसका पूरा आपराधिक जीवन ‘स्कारफेस’ और ‘हीट’ जैसी अमेरिकी फिल्मों से प्रभावित है। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख