Daily Horoscope
✕

मौत से पहले ये होते हैं आखिरी शब्द, एक नर्स ने किया सनसनीखेज खुलासा...

Updated: शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (20:46 IST)
कैलिफोर्निया। आखिर मौत से पहले लोगों के शब्द क्या होते हैं या फिर वे क्या बोलते हैं? इसको लेकर सभी की जिज्ञासा होती है। आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि मरने से पहले व्यक्ति ईश्वर को याद करता है, अपने प्रियजनों को याद करता या फिर कुछ और भी... लेकिन इस बात का खुलासा किया है लॉस एंजिल्स की एक नर्स ने, जो कि 10 साल तक आईसीयू में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। 
 
लॉस एंजिल्स की एक रजिस्टर्ड नर्स जूली मैकफैडेन के मुताबिक उन्होंने करीब एक दशक तक आईसीयू में काम किया। साथ ही 5 साल तक एक धर्मशाला में नर्स के रूप में काम किया। जूली के मुताबिक कई बार ऐसे भी होता था, जब मरीज उनके सामने ही दम तोड़ देते थे। उससे पहले वे कुछ कहते भी हैं। जूली ने यह बातें अपने अनुभव के आधार पर बताई हैं। 
जूली ने के मुताबिक आमतौर पर लोग मरने से पहले 'आई लव यू' बोलते हैं या फिर वे अपनी मां या पिताजी को पुकारते हैं। हालांकि उनके मां या पिता की पहले ही मौत हो चुकी होती है। वे कहती हैं कि आखिरी वक्त में व्यक्ति में कई लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- सांस लेने में बदलाव, स्किन का रंग बदलना, बुखार जैसे लक्षण तेजी से दिखने लगते हैं।
 
नर्स जूली कहती हैं कि मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है व्यक्ति की मौत के बारे में उसके परिजनों को बताना। मैं मौत को आसान कर इसके बारे में लोगों को बता सकूं। वे कहती हैं कि जब वह परिजनों को बताती हैं कि मरीज की मौत के बारे में बताती हैं कि अब वह जिंदा नहीं रहा। इसके लिए वह पहले खुद को काफी तैयार करती हैं। उसके बाद परिजनों को इसकी सूचना देती हैं। 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख