Hanuman Chalisa
✕

बौखलाए पाकिस्तान ने समझौता के बाद थार एक्सप्रेस की सेवा भी रद्द कर दी

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर देगा, जो राजस्थान सीमा के मार्फत भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दी और द्विपक्षीय संबंधों को कमतर करने का निर्णय किया था।
 
रेलमंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा की और कहा कि शुक्रवार की देर रात अंतिम ट्रेन भारत के लिए रवाना होगी। यह जानकारी आधिकारिक एपीपी संवाद समिति ने दी।
 
एजेंसी ने रेलमंत्री के हवाले से कहा कि जब तक मैं रेलमंत्री हूं, थार और समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द रहेंगी। थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार की रात को चलती है। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी।
 
उन्होंने कहा कि 133 किलोमीटर लंबी नई पटरियां 13 अरब रुपए की लागत से बनी थी और अब इन पटरियों का इस्तेमाल थार कोयला परियोजना के लिए किया जाएगा।
 
थार एक्सप्रेस राजस्थान सीमा के आर-पार रहने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय रही है और उन पाकिस्तानी हिन्दुओं की भी पसंदीदा रही है, जो भारत आना चाहते थे। एक अनुमान के मुताबिक पिछले 13 वर्षों में 4 लाख से अधिक यात्रियों ने इस रेलगाड़ी की सेवा ली है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख