ganesh chaturthi

टेक्सास में हार्वे से तबाही, घर पानी में डूबे, गलियां बनीं तालाब

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (11:26 IST)
ह्यूस्टन। चक्रवात हार्वे टेक्सास में लगातार बारिश और बाढ़ के साथ तबाही मचा रहा है। इस तूफान की वजह से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यहां घर पानी में डूब गए हैं और गलियां तथा राजमार्ग तालाब बन गए हैं।
 
आपातकालीन बचाव दल के हजारों अधिकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य के कुछ स्थानों पर फिर से बारिश होने की आशंका है।
 
इस भयकंर तूफान के कारण टेक्सास और लुइसियाना में हुई भारी बरबादी हुई है। भारी बारिश की वजह से ह्यूस्टन के पश्चिम में स्थित जलाशय का पानी बाहर की ओर बह रहा है। अधिकारी तूफान से हुए नुकसान का आकलन तक नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यह अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा विध्वंसक तूफानों में से एक है।
 
ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा कि अधिकारी अभी भी चक्रवात के प्रभाव का अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान से संबंधित दुर्घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है। शुक्रवार से हो रही मूसलधार बारिश के बाद से लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख