Hanuman Chalisa
✕

बुर्के में आए आतंकवादी, हमले में नौ लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (15:33 IST)
पेशावर। पाकिस्तान में पेशावर के कृषि प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार सुबह बुर्के में आए सशस्त्र आतंकवादियों के हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक हमलावर भी मारा गया। 
     
स्थानीय अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने बताया कि बुर्के में छिपे तीन हमलावर रिक्शे में सवार होकर कृषि संस्थान के अंदर आए थे। उन्होंने संस्थान परिसर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे आठ छात्रों और एक कर्मचारी की मौत हो गई। 
 
अखबार ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के हवाले से बताया कि अभियान खत्म हो गया है और सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। आतंकवादी संगठन तहरीक ए तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
हयाताबाद मेडिकल कांम्पलेक्स के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक छह लोगों के शव यहां लाए गए हैं, वहीं खैबर अस्पताल ने तीन शवों के लाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमले में एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल समेत 32 लोग घायल हो गए हैं। 
 
खैबर पख्तूनख्वा के महानिरीक्षक सलाहुद्दीन मेहसूद ने बताया कि परिसर के अंदर से दो विस्फोटों की आवाजें भी सुनाई दीं। घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया है। पेशावर हवाई अड्डे और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
 
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पैगंबर मोहम्मद की जयंती होने के कारण आज शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी, इसके बावजूद यह हमला हो गया। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख