dharma sangrah

मोगादिशु के शॉपिंग मॉल में कार बम विस्फोट में 5 मरे, अल शबाब ने ली विस्फोट की जिम्मेदारी

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (23:39 IST)
मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हमार-वेने के शॉपिंग मॉल में सोमवार को हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मोगादिशु पुलिस और प्रत्यशदर्शियों ने यह जानकारी दी है।
 
पुलिस अधिकारी मोहमेद अब्दुल्ले ने शिन्हुआ को बताया बनडीर क्षेत्रीय प्रशासन के मुख्यालय के पास शॉपिंग मॉल के प्रवेश द्वार पर यह कार बम विस्फोट हुआ है।

कार बम विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है लेकिन विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। अब्दुल्ले ने बताया कि कार बम विस्फोट से आसपास के कई इमारतें नष्ट हो गई हैं।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस ने विस्फोट के बाद सभी इलाके सील कर दिए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी सुमाया फराह ने बताया कि विस्फोट बहुत जबर्दस्त था। हमने विस्फोट स्थल के ऊपर बहुत अधिक काला धुआं उठते हुए देखा। आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
 
मध्य और दक्षिणी सोमालिया में अल-कायदा से संबद्ध समूह के खिलाफ सोमाली राष्ट्रीय बलों की ओर से चलाए गए बड़े अभियानों के बीच सोमवार को कार बम विस्फोट हुआ। सोमाली राष्ट्रीय सशस्त्र बलों को सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन का समर्थन प्राप्त है।

अगस्त 2011 में मोगादिशु से अल-शबाब को खदेड़ दिया गया था लेकिन मध्य और दक्षिणी सोमालिया में कुछ क्षेत्रों पर आतंकवादी समूह का अभी भी नियंत्रण है और वे हमले करने में सक्षम हैं।

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख