Hanuman Chalisa
✕

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लंदन में आतंकी हमला

Updated: रविवार, 4 जून 2017 (12:28 IST)
लंदन। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लंदन में कुछ जगह आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में छह लोगों की मौत हो गई और पुलिस ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ब्रिटेन की आपातकालीन सेवा विभाग ने कहा है कि लंदन ब्रिज हमले के बाद कम से कम 48 लाेगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लंदन ब्रिज पर ट्रैफ़िक दोनों ओर से रोक दिया गया है और बसों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री लंदन ब्रिज पर हुई घटना पर नज़र रखे हुए हैं। बीबीसी के मुताबिक मौके पर मौजूद एक शख्स ने भीड़ को भागते हुए देखा है जिनमें से बहुत से लोग घबराए हुए थे और रो रहे थे। इनमें से कई अपने दोस्तों से बिछड़ गए थे। 

लंदन की घटनाएं आतंकवादी कृत्य : वैन के राहगीरों के बीच घुस जाने और छुरेबाजी की खबरों के बाद ब्रिटिश पुलिस ने कहा है कि लंदन ब्रिज और निकट के बारो मार्केट में हुई घटनाएं आतंकवादी कृत्य हैं। पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, 'लंदन ब्रिज और बारो मार्केट की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं घोषित किया गया है।' उन्होंने कहा कि वॉक्सहॉल इलाके की तीसरी घटना का इनसे संबंध नहीं है।

लंदन के मेयर सादिक खान ने हमले की निंदा की : लंदन के मेयर सादिक खान ने शहर में हुए तीन अलग अलग हमलों की निंदा करते हुए इसे सोची समझी और कायरतापूर्ण हमला बताया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे पास हमले से संबंधित पूरी जानकारी नहीं पहुंची है। लेकिन मासूम लंदनवासियों और पयर्टकों पर किया गया यह हमला जानबूझकर किया गया कायरतापूर्ण हमला है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। 
 
ट्रंप ने मदद की पेशकश की : लंदन ब्रिज सहित लंदन की तीन हिंसक घटनाओं की खबरों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश की है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिका जो भी मदद कर सकता है वो लंदन और ब्रिटेन में करेगा। हम वहां मौजूद होंगे। हम आपके साथ हैं। ईश्वर रक्षा करें।
 
बर्मिंघम में आज भारत-पाकिस्तान मैच : लंदन से 160 किमी दूर बर्मिंघम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेला जाना है।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख