dharma sangrah
✕

फ्रांस में आतंकी हमला, ओबामा ने की निंदा

Updated: गुरुवार, 8 जनवरी 2015 (09:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पेरिस में शार्ली एब्दे पत्रिका के दफ्तर पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए फ्रांस को हरसंभव सहायता देने की पेशकश की।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओवल कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। हम इस मुश्किल घड़ी में फ्रांस के लोगों के साथ खड़े हैं। उनके साथ उपराष्ट्रपति जो बिडेन और विदेश मंत्री जॉन कैरी भी मौजूद थे। 
 
इस हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमला प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। ओबामा ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए अमेरिका फ्रांस का सहयोग करता है और इस दिशा में फ्रांस को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएंगी। 
 
उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंकाइस औलांदे से भी जल्द बातचीत करेंगे। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी