dharma sangrah
✕

मिस्र में 15 आतंकियों को फांसी पर लटकाया

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (19:33 IST)
काहिरा। मिस्र ने सिनाई प्रायद्वीप में सुरक्षाबलों पर हमलों के दोषी 15 आतंकवादियों को फांसी दे दी है। उन्हें सैनिकों की हत्या, घात लगाकर हत्या करने और सैन्य वाहनों को नष्ट करने का दोषी करार दिया गया था।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में सिनाई प्रांत में हुए हमलों के दोषियों को देश के उत्तर स्थित दो जेलों में फांसी की सजा दी गई, जहां उन्हें कैद करके रखा गया था। उन्हें सैनिकों की हत्या, घात लगाकर हत्या करने और सैन्य वाहनों को नष्ट करने का दोषी करार दिया गया था।
 
मिस्र में 2015 के बाद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादियों को फांसी दी गई है। गौरतलब है कि सिनाई पिछले कुछ वर्षों से आतंकवाद से प्रभावित रहा है। इस दौरान इस्लामिक स्टेट समेत कई जिहादी समूहों ने सेना, पुलिस और न्यायाधीशों को निशाना बनाया है।
 
पिछले सप्ताह आईएस ने एंटी टैंक मिसाइल से हमला करके एक हेलीकॉप्टर को उड़ा दिया था, जिससे सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इससे पहले नवंबर में एक मस्जिद पर बम और बंदूकों से हुए हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने सेना को सिनाई में स्थिति पर नियंत्रण के लिए तीन माह का समय और जरूरत पड़ने पर क्रूर हमले करने के निर्देश दिए। (वार्ता)
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा जीत के करीब

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख