Govardhan puja
✕

मक्का मस्जिद में आतंकवादी हमले की कोशिश नाकाम

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (09:16 IST)
दुबई। सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर में स्थित मुख्य मस्जिद पर हमले की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है इस दौरान एक हमलावर ने खुद का विस्फोटकों से उड़ा लिया।
 
सऊदी अरब के गृहमंत्री ने बताया कि मस्जिद में आत्मघाती हमले की योजना बनाने वाले हमलावर ने सुरक्षाबलों से घिरने के बाद खुद को उड़ा लिया। रमजान के आखिरी वक्त में दुनिया भर से लाखों मुसलमान मक्का पहुंचते हैं। सऊदी अरब के शासक भी आमतौर रमजान के आखिरी दस दिन रक्का में बिताते हैं।
 
उन्होंने बताया कि मक्का में की गई छापेमारी में पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग मस्जिद के आसपास का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसमें छह विदेशी नागरिक और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
 
अल अरबिया ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मक्का के अजयाद अल मसाफी में एक मकान में छिपा हुआ था। उसने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई और फिर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। खबर के अनुसार, सुरक्षा बल के पांच सदस्य और छह अन्य लोग घायल हुए हैं। सऊदी अधिकारियों ने इस योजना के विफल होने के अलवा और कोई ब्यौरा जारी नहीं किया। इससे पहले कल मक्का में एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया।
 
पिछले कुछ वर्षों से सऊदी अरब आतंकी संगठन आईएसआईएस के निशाने पर है। 2016 भी रमजान के महीने में मदीना में हुए बम विस्फोट में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी। (वार्ता)
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख