Daily Horoscope
✕

ताईवान में हाईस्पीड ट्रेन के बेपटरी होने से 18 मरे, 164 घायल

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (00:57 IST)
ताईपे। ताईवान के ईलन काउंटी में रविवार शाम एक हाईस्पीड यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 164 अन्य घायल हो गए।
 
 
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वे दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार अपराह्न 4 बजकर 50 मिनट पर हुई। ट्रेन में 366 लोग सवार थे। ट्रेन के सभी 8 डिब्बे पटरी से उतर गए और 3 डिब्बे पलट गए।
 
ताईवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ट्रेन में अब भी कई यात्री फंसे हुए हैं। हाईस्पीड पुयुमा एक्सप्रेस 6432 ताईपे और पूर्वी तटीय काउंटी ताइतुंग के बीच चल रही थी। रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा शिनमा स्टेशन के नजदीक हुआ, जो ताइपे से 70 किलोमीटर दूर सुआओ शहर के पास है।
 
स्थानीय रेलवे प्रशासन के मुताबिक इस दुर्घटना में एक अमेरिकी नागरिक घायल हुआ है जबकि शेष सभी यात्री ताईवान के हैं। रेल के पटरी से उतरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जोरदार आवाज सुनाई दी तथा उसके बाद चिंगारी और धुआं दिखाई दिया। इस दुर्घटना में घायल यात्रियों को 4 स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख