ramcharitmanas

जरा देर से आया था हमारा सूर्य...

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2015 (18:00 IST)
वॉशिंगटन। आकाशगंगा में तारों का सृजन लगभग 10 अरब साल पहले अपने चरम पर था लेकिन हमारा सूर्य जरा देर से आया था। तारामंडलों के अब तक के सबसे विस्तृत सर्वेक्षणों में से एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सूर्य का सृजन आज से लगभग 5 अरब साल पहले तक भी नहीं हुआ था।
 
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पाया है कि हमारी आकाशगंगा में एक शानदार ‘बेबी बूम’ आया था, जब तारों का सृजन बेहद तीव्र दर से हो रहा था और यह दर आज की तुलना में 30 गुना तीव्र थी।
 
शोधकर्ताओं ने कहा कि हमारा सूर्य जरा देर से आया था। उस समय तक हमारे तारामंडल में तारों के सृजन की दर काफी धीमी थी। शोधकर्ताओं ने कहा कि हालांकि सूर्य के देर से आने से हमारे सौरमंडल के ग्रहों के विकास को असल में बढ़ावा मिला होगा।
 
तारों के सृजन के बाद में हाइड्रोजन और हीलियम से भारी तत्व अधिक मात्रा में थे, क्योंकि ज्यादा  भारी तारों का जीवनकाल जल्दी समाप्त हो गया था और इसके कारण तारामंडल में ऐसे पदार्थ पर्याप्त  मात्रा में हो गए, जो ग्रहों और यहां तक कि पृथ्वी पर जीवन के लिए जरूरी अंश थे।
 
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के पास आकाशगंगा के सृजन वाले वर्षों की तस्वीरें नहीं हैं जिससे कि तारों के  सृजन की तीव्र गति के इतिहास का पता लगाया जा सके इसलिए उन्होंने हमारी आकाशगंगा के  द्रव्यमान वाले अन्य तारामंडलों का अध्ययन किया, जो कि ब्रह्मांड के गहन सर्वेक्षण में पाए गए थे। यह शोध 'एस्ट्रोफिजीकल जर्नल' में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा